फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Development works worth Rs 8.35 crore handed over to the people of Bawan

Hardoi News: बावन की जनता को सौंपे 8.35 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 8.35 crore handed over to the people of Bawan
लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, साथ में बीडीओ डॉ. र - फोटो : लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, साथ में बीडीओ डॉ. रामप्रकाश।
हरदोई। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि विकास और आमजन की सुविधा और सहूलियत के कामों के लिए वह और उनका परिवार सदैव प्रयासरत रहता है। जनता और क्षेत्र उनके परिवार जैसा है। रविवार को उन्होंने विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत बरैला तिगावां में 8.35 करोड़ रुपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और आठ का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बैरला तिगावां गांव में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अचानक उनके लखनऊ जाने से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने यह जिम्मेदारी निभाई। कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों के विकास और ग्रामीणों के लिए कई योजना और कार्यक्रम दिए हैं। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बिना भेदभाव के तेजी से काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने स्वागत करते हुए कहा कि पात्रों को समय से लाभांवित कराया जा रहा है। बताया कि निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए मुबारकपुर में 1.60 करोड़ से वृहद गो संरक्षण केंद्र बनेगा और काशीपुर और बरैला तिवागां में संचालन शुरू कराया गया। क्षेत्र पंचायत के 144.96 लाख के 20 कार्य, मंत्री नितिन अग्रवाल की विधायक निधि से 69.80 लाख रुपये के छह कार्य, ग्राम पंचायतों के 141.23 लाख रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि छुट्टा मवेशियों के संरक्षण में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के निर्देशन में जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक एके त्यागी, नाजिम खां, रामनाथ, प्रदीप गुप्ता, संजय कुमार, हमीद अहमद आदि बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी और आमजन मौजूद रहे। संचालन पंकज अवस्थी ने किया।

----
लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने आरती पत्नी अरविंद, किरन पत्नी राजवीर, राधा पत्नी छोटे भइया और सुनील पुत्र प्रकाश को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास की ताला-चाबी सौंपी। नंदरानी, रामरतन, राम शंकर और पंकज कुमार को सोलर पंप, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह को पीएम किसान के स्वीकृत पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed