{"_id":"686aacbd8bd8764c6302abcf","slug":"development-work-worth-three-crore-rupees-will-be-done-by-the-area-panchayatdevelopment-work-worth-three-crore-rupees-will-be-done-by-the-area-panchayat-hardoi-news-c-213-1-hra1001-133937-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: क्षेत्र पंचायत से होंगे तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: क्षेत्र पंचायत से होंगे तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य
विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र पंचायत तीन करोड़ से खरीदारी और गांवों में विकास कार्यों को कराएगी। शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों ने 35 प्रस्ताव दिए। राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से काम कराए जाने के लिए कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है।
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा विकास कार्यों में किसी भी ग्राम पंचायत के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो प्रधान अपने गांव में अच्छा कार्य करना चाहता है उसे पूरा अवसर मिलना चाहिए। कार्य के भुगतान में ब्लाॅक स्तर से देरी न की जाए। प्रधान और बीडीसी से कहा कि अपने गांव में गरीबों को चिह्नित कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।
उन्होंने 15 ग्राम पंचायतों की ओर से ग्राम निधि से संचारी रोग से बचाव के लिए खरीदी गई फॉगिंग मशीनों को देखा और प्रधानों को सौंपा। ब्लाॅक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में बीडीसी सदस्यों ने 35 प्रस्ताव दिए। तीन कराेड़ की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। बैठक में केनग्रोवर सोसाइटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह भूरे सहित प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
राज्यमंत्री ने 27 मार्गों का लोकार्पण किया
राज्यमंत्री ने 27 मार्गों का लोकार्पण किया। वन विभाग की ओर से ब्लाॅक परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।