{"_id":"32aeda5ef90791dc22e59c2019fde75a","slug":"development-of-the-nation-educated-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का संपूर्ण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का संपूर्ण विकास
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रविवार को हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए राज्य सभा संासद नरेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित समाज से ही संपूर्ण राष्ट्र का विकास संभव है। इसलिए शत प्रतिशत साक्षरता के लिए बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावक सजगता से जिम्मेदारी निभाएं । शिक्षा विकास की नींव है और देश, प्रदेश के विकास के लिए इस नींव को मजबूत करना होगा ।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार बालिकाओं और बालकों के शिक्षा के स्तर को समान रूप से बढ़ाने का प्रयास कर रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक शिक्षा के स्तर को शत प्रतिशत पहुंचाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें । इससे पहले सांसद ने ध्वजा रोहण किया और शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ा कर शांति, एकता, अनुशासन, सदभाव और परिश्रम का संदेश दिया । उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली । मार्च पास्ट में ब्लाक व कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सुरसा ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल सरैया की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं जूनियर हाई स्कूल की बच्चों ने योग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बीएसए ब्रजेश मिश्र ने कहा कि जिले के 90 फीसदी टीचर विद्यालय जा रहे है । जो नहीं जा रहे है वह भी विद्यालय जरूर जाए और शिक्षण कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा सांत्वना शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी, कार्यक्रम प्रभारी शैलेश द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पवन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
स्टेडियम में पहले दिन छह सौ मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में कछौना के राम प्रसाद प्रथम, टड़ियावां के वीरेंद्र कुमार द्वितीय और पिहानी के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कछौना की कमलकुमारी, भरखनी की अंगूरा, टोडरपुर की बीना यादव, कस्तूरबा गांधी बालिका वर्ग में शाहाबाद की राम सलोनी, अहिरोरी की सीमा, सुरसा की शालिनी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। प्राईमरी वर्ग में पचास मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भरखनी के शिव कुमार, टोडरपुर के सूरज , बेंहदर के शिशुपाल, बालिका वर्ग में टोडरपुर की शुभी, संडीला की अनीता देवी और बावन की नयन्सी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।