{"_id":"6621546048810b74080e59d2","slug":"development-blueprint-for-107-gram-panchayats-could-not-be-decided-hardoi-news-c-12-1-knp1075-652377-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 107 ग्राम पंचायतों का तय नहीं हो सका विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 107 ग्राम पंचायतों का तय नहीं हो सका विकास का खाका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों के विकास के लिए पहले तय होने वाली कार्ययोजना के प्रति 107 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लापरवाह दिख रहे हैं। 17 विकास खंडों की 107 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना ही नहीं बनाई है। इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों ने भी अभी तक हमारी पंचायत पोर्टल पर कार्ययोजना फीड नहीं कराई है। इससे इन ग्राम पंचायतों में काम कराए जाने भी दिक्कतें आ रहीं हैं।
ग्राम पंचायत विकास योजना को तय करने के लिए प्रधान और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 1,293 ग्राम पंचायतों में से अभी भी 107 ग्राम पंचायतों में विकास का खाका नहीं तय हो पाया है। जबकि यह खाका वर्ष 2023-24 में ही तय हो जाना चाहिए था।
विकास खंड अहिरोरी, बावन, बेहंदर, भरावन, भरखनी, हरियावां, हरपालपुर, कछौना, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, सांडी, संडीला, शाहाबाद, सुरसा, टड़ियावां व टोडरपुर की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। कार्ययोजना न दिए जाने से कार्य की वरीयता और भुगतान की स्थिति भी ऑनलाइन फीड नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी कार्यों के साथ ही विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। 107 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना नहीं दी है। इसकी जानकारी है जल्द ही संबंधित पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।