{"_id":"6834b601bbef9cc54e06beb4","slug":"details-of-villages-and-population-collected-for-reorganization-of-panchayats-in-the-body-hardoi-news-c-213-1-hra1001-131883-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायतों के पुनर्गठन के लिए निकाय में गए गांवों और आबादी का जुटाया ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायतों के पुनर्गठन के लिए निकाय में गए गांवों और आबादी का जुटाया ब्योरा
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। पंचायतीराज विभाग ने नगरीय निकायों के सीमा विस्तार में शामिल हो गए गांवों और आबादी का ब्योरा जुटा लिया है। इसी अनुसार वार्डों का सीमांकन तय करने के साथ ही पुनर्गठन का काम शुरू किया गया है। ब्लॉक शाहाबाद और भरखनी में ही विशेष तौर पर काम होना है।
शासन ने साल 2021 के पंचायत के चुनाव के बाद नगरीय निकायों का सीमा विस्तार किया। सीमा विस्तार की प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद हरदोई के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई थी। नगर पालिका परिषद शाहाबाद और नगर पंचायत पाली के सीमा विस्तार को शासन ने मंजूरी दे दी थी। पंचायतीराज विभाग ने नगरीय निकाय शाहाबाद और पाली के सीमा विस्तार में 14 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हुआ है।
इन ग्राम पंचायतों से जुड़ी जानकारी पंचायतीराज विभाग ने जुटाई है। नगरीय निकाय शाहाबाद में शाहाबाद देहात, मंगलीपुरखख्लालपुर, दौलतियारपुर,भूड़ा, जटपुरा, उधरनपुर, नगर गणेश, नगला कल्लू, सिकंदरुपर, गढ़ी चांद, नगला लोथू, मिश्रीपुर और मनकापुर ग्राम पंचायत पूरी तरह शामिल हो गईं। ऐसे ही पाली में ग्राम पंचायत भगवंतपुर शामिल हुई।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी विनय कुमार सिंह के मुताबिक, नगरीय निकायों के सीमा विस्तार से अस्तित्व समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान पद को तो उसी समय समाप्त कर दिया था। ग्राम पंचायतों की आबादी का आंकड़ा भी जुटा लिया गया है। जिला और क्षेत्र पंचायत के समाप्त होने वाले वार्डों का ब्योरा जुटाते हुए नए सिरे से वार्डों का सीमांकन किया जा रहा है। इससे वार्ड में पूरे-पूर के राजस्व गांव शामिल हो सकें।