फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Despite the housing to disabled

गुस्साए उत्तर प्रदेश विकलांग मंच ने दिया धरना

Sat, 27 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Despite the housing to disabled

50 प्रतिशत विकलांगता वाले विकलांगों को आवास दिलाने

विज्ञापन
सहित विकलांग हित की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विकलांग मंच के बैनर तले विकलांगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा एक तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई कराने की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट में धरनो को संबोधित करते हुए विकलांग मंच के जिलाध्यक्ष मनोरमा कश्यप ने कहा कि गरीब असहाय विकलांगों को कंबल वितरण कराया जाए, ताकि वह ठंड से अपने आप को बचा सके। उन्होंने कहा कि शहर में शिविर लगाकर कंबलों का वितरण किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो 50 फीसदी से ज्यादा विकलांग हैं और उनके पास प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं, तो उन्हें आवास दिलाया जाए। मंच जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवहन निगम द्वारा विकलांगों को बसों पर यात्रा कराए जाने से मना किया जाता है। आरोप लगाया कि आए दिन यात्रा को लेकर विकलांगों व बस कंडेक्टरों के साथ में झगड़े की नौबत आ जाती है तथा उन्हें परेशान किया जाता है।

इस दौरान विकलांगों ने नारेबाजी की तथा एक तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन लेकर जिलाधिकारी ने परिवहन निगम द्वारा विकलांगों की यात्रा में हो रही परेशानियों को दूर कराए जाने की आश्वासन दिया। इस मौके पर शिशुपाल, राजीव त्रिवेदी, ध्रुव कुमार, शिव प्रकाश त्रिवेदी, लाल बाबू, कपिल कुमार, हेतराम और अविनीश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed