फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deputy Director of the tested composite villages Reality

उपनिदेशक ने परखी समग्र ग्रामों की हकीकत

Tue, 07 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 07 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of the tested composite villages Reality

डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना से चयनित

विज्ञापन
गांवों में विकास कार्याें की हकीकत परखने को अब मंडलीय अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई। सोमवार को उप निदेशक उद्यान ने विकास खंड के दो समग्र ग्रामों में जाकर निर्माण कार्यों की हकीकत देखी।

उप निदेशक ने मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण न होने पर नाराजगी जता बजट के अभाव में रूके कार्याें को धनराशि की डिमांड कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गांवों को विकास से जोड़ने को डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना को शुरू किया गया।

योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में सभी विभागों में संचालित विकास कार्यों को कराया जाना है। समग्र ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखने को सरकार ने मंडल के अफसरों को भी निगरानी करने की जिम्मेदारी दी। जिसके क्रम में सोमवार को उद्यान विभाग उपनिदेशक यश वर्मा ने हरियावां के लौहकनपुरवा तथा कोरिगवां का निरीक्षण किया।

लौहकनपुरवा पहुंच निर्माण कार्यों को देखा। आवास निर्माण तो सही मिला, पर शौचालयों की छत मानक के अनुरूप न होकर नीचे होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सेक्रेटरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक के अनुरूप शौचालयों की छत का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

कोरिगवां में भी उन्होंने आवास निर्माण की जानकारी लेने के साथ ही सीसी रोड के प्रस्ताव के सापेक्ष हुए निर्माण कार्याें की जानकारी भी ली। 28 गलियों के प्रस्ताव के सापेक्ष सिर्फ आठ का निर्माण तथा शेष बजट के अभाव में पूर्ण न होने की बात बताई गई। उपनिदेशक ने सेक्रेटरी को निर्माण कार्यों की डिमांड करने को पत्र भेजने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed