{"_id":"6488bbdf01ffce21170971d4","slug":"deputy-director-expressed-his-displeasure-over-the-zero-status-of-eight-blocks-hardoi-news-c-12-1-284824-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आठ ब्लॉकों की शून्य स्थिति पर उप निदेशक ने जाहिर की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आठ ब्लॉकों की शून्य स्थिति पर उप निदेशक ने जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक ने गांवों के सत्यापन की आठ विकास खंडों की रिपोर्ट प्राप्त न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सहायक विकास अधिकारियों से कहा कि गांवों का सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट और खर्च की फीडिंग समय से कराएं।
पंचायतराज विभाग के उप निदेशक गिरीश चंद्र ने मंगलवार को विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय में एडीओ की समीक्षा बैठक में ब्लॉकवार योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी ली। विकास खंड बेहंदर, बिलग्राम, कछौना, कोथांवा, माधौगंज, पिहानी, सुरसा एवं टड़ियावां की ओर से एक भी गांव की सत्यापन रिपोर्ट जनपद पर फारवर्ड न करने पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गांव की रिपोर्ट जनपद पर आज ही फारवर्ड कराई जाएं। उन्होंने मदवार खर्च की फीडिंग में विकास खंड माधौगंज, बिलग्राम, पिहानी, सांडी की प्रगति शत-प्रतिशत न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित ग्रामों एवं एसएसजी-2023 के तहत चयनित 15 ग्रामों में सभी कार्य पूरे कराते हुए एक सप्ताह में मॉडल घोषित कराए जाएं। निर्देश दिए कि अगली बैठक तक जनपद में निर्मित सभी आरआरसी सेंटर को क्रियाशील करते हुए ग्रामों में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया नियमित की जाए। बैठक में डीपीसी हिमांशु मिश्रा, डीपीएम श्याम सिंह, शील निधि दीक्षित आदि मौजूद रहे।