फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Department ready, waiting for the target of wheat procurement

विभाग तैयार, गेहूं खरीद के लक्ष्य का इंतजार

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Department ready, waiting for the target of wheat procurement
हरदोई। जिले में गेहूं खरीद के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी क्रय एजेंसियां खरीद करने को तैयार हैं। इसके लिए कील कांटों को दुरुस्त करने के साथ ही बारदाना आदि की व्यवस्था शुरू है। शासन ने एक अप्रैल से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों का निर्धारण की कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन से अभी से गेहूं खरीद को लेकर कोई लक्ष्य नहीं दिया गया। समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 119 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 115 केंद्रों पर खरीद हुई थी। लक्ष्य दिए बिना ही शासन ने केंद्रों से समर्थन मूल्य पर खरीद कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून तक चले क्रय केंद्रों से 19,091 किसानों से 1,46,500 एमटी गेहूं खरीदा गया था। गेहूं खरीद की नोडल क्रय एजेंसी के डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद कराने के लिए पत्र आने के बाद तैयारियां चल रही हैं।

बताया कि पिछले वर्ष की तरह सभी एजेंसी खरीद करने के लिए तैयार हैं। एजेंसी वार क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में क्रय केंद्रों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
नोडल अधिकारी एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। खरीद को लेकर शासन द्वारा अभी लक्ष्य तय नहीं किया गया है।
पिछले वर्ष हुई गेहूं खरीद
एजेंसी केंद्र खरीद मीट्रिक टन
खाद्य विभाग 15 22,395.80
एफपीओ 8 2,079.67
पीसीएफ 56 45,060.40
यूपी एग्रो 2 1,724.55
यूपीएसएस 2 2,306.50
यूपीएसएसयू 22 20,555.81
एसएफसी 6 8,637.00
नेफेड 6 4,474.17
एफसीआई 2 3,546.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed