{"_id":"17809c707966342894afc92b08b33c82","slug":"dent-grocery-store-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे में हो रही लगातार चोरियों से नागरिक व व्यापारी
विज्ञापन
काफी परेशान है। मंगलवार की रात दो घरों से लाखों की चोरी करने के बाद
चोरों ने बीती रात भी दो दुकानों को निशान बनाकर पुलिस को चुनौती दे डाली।
इससे जनता व व्यापारियों में दहशत है।
बीती रात चोर मुख्य बाजार स्थित राजकुमार की किराने की दुकान सेंधकर लगाकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने किराने का सामान, एक बोरी गोला, एक बोरी मिर्चा, दो बैग गुटखा, एक बोरी बीड़ी पैके ट, दो रिफाइंड पीपा समेत बिस्कुट व 10 हजार रुपये नगद उठा ले गए।
सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने आया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी, जिससे चोर अंदर आए थे। वहीं कुछ दूर हाईवे पर नरेश शर्मा की लोहे की दुकान के बाहर पड़े सरिया के बंडल चोर उठा ले गए।
बताया कि सरिया के बंडल लोहे की जंजीर में बंधे हुए थे। चोर जंजीर काटकर 10 सरिया के बंडल जिनका वजन करीब 10 क्विंटल है, उन्हें अपने साथ ले गए है। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मंगलवार की रात हरीप्रकाश पांडेय व मूलचंद्र के घर से चोर लाखों का सामान चुरा ले गए।
चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने घरों मेें हुई चोरियों के बाबत बीती रात कुछ लोगों को पूछताछ को पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरोें को पकड़ा जाएगा।