फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dengu patient increwaces in city

शहर में ही मिले डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज

Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
dengu patient increwaces in city
हरदोई। सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। हर रोज डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। शहर में डेंगू का कहर सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष शहर में अब तक डेंगू के 622 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लगभग दो माह से जिले में डेंगू का प्रकोप है। आम तौर पर सर्दी शुरू होते ही डेंगू का असर कम होने लगता है, लेकिन इस बार नवंबर का दूसरा पखवारा बीतने के बाद भी डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। मलेरिया विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से अब तक जिले में 939 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक नवंबर से 21 नवंबर के बीच ही 407 मामले सामने आए हैं। 21 दिन का यह आंकड़ा कुल का करीब 45 फीसदी है। इसी तरह एक जनवरी से 21 नवंबर के बीच कुल 710 लोग मलेरिया पीड़ित मिल चुके हैं। इनमें से एक से 21 नवंबर के बीच 41 रोगी मलेरिया के मिले हैं।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि डेंगू के कुल 939 मामलों में हरदोई शहर के 622 केस हैं। यह हाल तब है जबकि नगरीय क्षेत्र के लोगों को अधिक जागरूक माना जाता है। स्वच्छता को लेकर भी बड़े-बड़े दावे शहरी क्षेत्रों में ही किए जाते हैं। इसके बाद भी यह स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में बावन की दशा खराब
ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत बावन में हालत खराब है। शहर से बमुश्किल 10 किलोमीटर दूर स्थित बावन में अब तक डेंगू के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद हरपालपुर और टड़ियावां ग्राम पंचायतों में 52-52 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। सुरसा में 46 और बिलग्राम में 35 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।

वर्जन
जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिंग कराई जाती है। डेंगू के लार्वा मिलने के कारण 1053 लोगों को नोटिस जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed