फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demons encouraged newspapers distributing ration

समाचारपत्र वितरकों की मदद को आगे आए समाजसेवी, दी सहायता

Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demons encouraged newspapers distributing ration
फोटो- 29- हरपालपुर में समाचारपत्र वितरकों को राशन सामग्री देने के बाद मास्क पहनाते मिथलेश सिंह। सं? - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में समाचार पत्र वितरकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। ऐसे में दानवीरों ने शाहाबाद, हरपालपुर, कछौना और संडीला में समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री व मास्क देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री मिथलेश सिंह भूरा ने बुधवार की सुबह कटियारी क्षेत्र में समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री व मास्क का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में लोगों तक समय पर समाचार पत्र का वितरण कर रहे हैं। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, नरवीर, दीपक, सत्यदेव, रामकिशोर, राममोहन, गवर्नर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार शाहाबाद के ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता ने नगर के बस अड्डा चौराहा पर समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री और मास्क वितरित किए। इस मौके पर नवनीत गुप्ता ने कहा कि पत्र वितरक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ रोड स्थित प्रेस क्लब पर स्थानीय पत्रकारों ने समाचार पत्र वितरकों को खाद्य सामग्री वितरित की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रभात अस्थाना के नेतृत्व में मास्क वितरण भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता, अनुराग अस्थाना, मुईज सागरी, अमित मौर्य, रीतेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने समाचार पत्र वितरकों को खाद्यान्न के साथ-साथ तेल, सब्जी और मसाला भी उपलब्ध कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि यह अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। इस मौके पर रवि गुप्ता, क्रांति सिंह, विनय शुक्ला, शांतनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो- 30- कछौना में राशन सामग्री के साथ मौजूद समाचारपत्र वितरक। संवाद

फोटो- 30- कछौना में राशन सामग्री के साथ मौजूद समाचारपत्र वितरक। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed