{"_id":"5e80c6168ebc3e6fbd5693e0","slug":"delhi-return-man-isolated-hardoi-news-knp55287015","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में दिल्ली से लौटा युवक पड़ा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में दिल्ली से लौटा युवक पड़ा बीमार
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होली में दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना का संदिग्ध मान जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। नोजल और थ्रोट स्वैब लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भी भेजा गया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक दिल्ली में काम करता था। 10 मार्च को होली के मौके पर वह गांव वापस आया था। तब से यहीं था। पिछले कुछ दिन से उसे बुखार आ रहा था।
रविवार को ज्यादा परेशानी होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लक्षण देखकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि नमूना जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है।