फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   delhi police enquiry in fraud case

दिल्ली से आई टीम ने धोखाधड़ी के आरोपी से की पूछताछ

Sun, 24 Oct 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
delhi police enquiry in fraud case
सांडी। तीन माह पूर्व हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी को लेकर दिल्ली से आई टीम ने ग्राम बम्हटापुर निवासी युवक से पूछताछ की। पुलिस ने युवक को नोटिस देकर 26 अक्तूबर को दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन

एसआई आरएस थानिया की अगुवाई में दिल्ली के सरोजनीपुर थाने की पुलिस शनिवार को सांडी के ग्राम बम्हटापुर पहुंची और गांव निवासी राहुल को तलाश किया। राहुल को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व दिल्ली के एक व्यक्ति से ठगी करके एक खाते में दो लाख से अधिक की धनराशि ट्रांसफर कराई गई थी।
विज्ञापन

जांच में यह खाता राहुल का निकला है। पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि गांव के ही सचिन ने तीन माह पूर्व किसी से जरूरत के लिए रुपये मंगाने की बात कही और उसका खाता नंबर ले लिया। उसके खाते में रुपये आए जरूर थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह रुपये सचिन ने ले लिए थे। इसके बदले उसने कमीशन के नाम पर उसे पांच हजार रुपये दिए थे। टीम ने राहुल को नोटिस देकर 26 अक्तूबर को दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed