फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deepak again becomes president, Rajinikanth secretary

दीपक फिर बने अध्यक्ष, रजनीकांत सचिव

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deepak again becomes president, Rajinikanth secretary
फोटो-23- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की नव निर्वाचित जिला कमेटी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र की मासिक बैठक शुक्रवार को सांडी रोड स्थित संगठन भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। दीपक को फिर से संगठन का जिलाध्यक्ष व रजनीकांत को जिला सचिव चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया संगठन द्वारा नामित चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में संपन्न की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी से आपसी सहमति से कमेटी का चयन करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से पुन: दीपक जायसवाल को जनपद इकाई का अध्यक्ष, डीएन शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन पाल को उपाध्यक्ष, रजनीकांत रावत को सचिव, दिनेश यादव को प्रचार सचिव, सौरभ अवस्थी को संगठन सचिव, सर्वेश कुमार को लेखा निरीक्षक व राजेंद्र प्रसाद को संरक्षक चुना गया। बैठक में मौजूद संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित कमेटी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed