{"_id":"63baf481ba867a22ad18890a","slug":"decreasing-temperature-increasing-demand-for-electricity-hardoi-news-knp737624971","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घट रहा तापमान, बढ़ रही बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घट रहा तापमान, बढ़ रही बिजली की मांग
विज्ञापन
फोटो-28-
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में घटते तापमान के साथ बिजली की मांग बढ़ गई है। ऐसे में फाल्ट होने से बार-बार बिजली गुल हो रही है। घरों में गीजर व हीटरों का उपयोग बढ़ जाने से लाइनों पर डेढ़ गुना भार बढ़ने के साथ ही आठ हजार मेगावाट तक खपत बढ़ गई है। इस कारण शहर के 36 फीडरों पर रोजाना 120 से अधिक फॉल्ट हो रहे हैं।
शहर में 12 सब स्टेशन में 36 फीडरों के माध्यम से 78 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। नवंबर माह में जनपद में 83 हजार मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। जो दिसंबर में बढ़कर 91 हजार मेगावाट हो गई।
नए साल के साथ बढ़ी ठंड के कारण लगातार मांग बढ़ती जा रही है। जनवरी के पहले सप्ताह में घटते तापमान ने इसे और बढ़ा दिया है। विभागीय जानकारों के अनुसार पहले सप्ताह में ही हर दिन पांच लाख से अधिक यूनिट बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन
इस कारण लगातार केबल फाल्ट हो रहे हैं। इस सब के बीच खास बात यह है कि उपभोक्ताओं के मीटरों में खपत नहीं बढ़ रही। जबकि विभाग के आंकड़ों में यह मांग बढ़ती जा रही है।
कई घरों में हीटर जलते हुए मिले
पिछले माह विभाग ने शहर के 100 से अधिक घरों में जांच की थी। इनमें करीब 80 घरों में चोरी से हीटर जलते हुए मिले थे। इन हीटरों के कारण ही लाइन पर अधिक लोड होने के कारण एलटी लाइनों की केबल जल जाती हैं। जिन्हें बदलने में समय लगता है। ऐसे में हर महीने बिल जमा करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे हो रही बिजली की चोरी
विभागीय अधिकारियों की मानें तो उपभोक्ता मीटरों को बाईपास करके या फिर सीधे खंभे से लाइन डालकर बिजली की चोरी कर रहे हैं। चोरी की बिजली से ही हीटर जल रहे हैं। इस कारण सुबह के समय सबसे ज्यादा बिजली की ट्रिपिंग होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि सुबह लोग पानी गर्म करने के लिए सबसे ज्यादा गीजर या रॉड का उपयोग करते हैं।
वर्जन
बिजली की मांग बढ़ी
ओवरलोड के कारण लोकल फाल्ट हो रहे हैं। जिन्हें तत्काल सही कराया जा रहा है। इसके अलावा लोग सर्दी में हीटर आदि चलाते हैं। इस कारण तारो पर लोड बढ़ने के ट्रिपिंग होने लगती है। इस कारण लगातार मांग बढ़ रही है। - रामदास, अधिशासी अभियंता