फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Decorating the city , today will celebrate Republic Day celebrations

सजा शहर, आज मनाएंगे गणतंत्र दिवस समारोह

Tue, 26 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 26 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Decorating the city , today will celebrate Republic Day celebrations
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार से ही जिले के प्रमुख चौराहे व इमारतें रोशनी से नहाती नजर आईं। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में दिन भर तैयारियों का दौर जारी रहा। गांधी भवन में जहां एक ओर गांधी जी की प्रतिमा की सफाई व धुलाई का काम चला तो वहीं अन्य कार्यक्रम स्थलों को लेकर भी साफ सफाई चलती रही। गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश के साथ जिले में भी मंगलवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस  पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे समस्त धार्मिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित होगी। आठ बजे प्रभात फेरी का आयोजन होगा। साढ़े आठ बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया जाएगा। सुबह नौ बजे नगर में स्थापित महापुरुषों, अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण व जिला कारागार व गांधी भवन में सेनानी स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद साढ़े नौ बजे से पुलिस लाइन में परेड व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। नौ बजकर 35 मिनट पर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें। सोमवार को भी पूरे दिन स्कूलों के बच्चे रिहर्सल करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने रंगोली तैयार की। महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने रंगोली बनाई।

गणतंत्र दिवस पर शहर के  हर चौराहे पर तिरंगे की बिक्री होती दिखी। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ तिरंगा खरीदते दिखाई दिए। विक्रेता सुरेश ने बताया कि तिरंगा झंडा के अलावा, बैच, झालर, तिरंगा का गुब्बारा आदि की बिक्री जोरों पर है।


जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में हमारे बीच प्रेरणा स्रोत सेनानी भोला सिंह का कहना है कि भारत मां के लिए जज्बा न तो भारत में कभी भी कम हुआ है और न ही होगा। आगे भी अपनी धरती मां को वहीं पुराना सम्मान अपने बेटों से मिलता रहेगा। लेकिन दुख की बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी नशे, भ्रष्टाचार आदि में लिप्त है। इसलिए देश की युवा पीढ़ी से यही कहना है कि वह अपने पथ से भ्रमित न हो, एक उद्देश्य लेकर चले। जिससे भारत मां के लिए अच्छे सपूत बनकर सामने आ सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed