फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   December 2025 was the coldest in four years, with the last day of the season being the coldest.

Hardoi News: चार सालों में दिसंबर 2025 रहा सबसे सर्द, सीजन का सबसे ठंडा रहा अंतिम दिन

Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
December 2025 was the coldest in four years, with the last day of the season being the coldest.
हरदोई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने इस बार दिसंबर में कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया। बीती 12 दिसंबर के बाद से मौसम ने करवट ली और पूरा जिला कोहरा और सर्द हवाओं की चपेट में आ गया। चार साल में दिसंबर 2025 सबसे सर्द महिना दर्ज किया गया। वहीं, अंतिम दिन तो दिसंबर ने तीन साल का रिकार्ड तक तोड़ दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो वर्ष 2022 के सात डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
विज्ञापन

इस बार कड़ाके की सर्दी ने काफी जल्दी दस्तक दे दी। सामान्यत: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कड़ाके की सर्दी शुरू होती है, लेकिन इस बार पंद्रह दिन पहले ही शुरू हो गई। इसकी वजह से तकरीबन दिसंबर का पूरा महीना ही काफी सर्द साबित रहा है। मौसम विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो पिछले चार साल में इस बार दिसंबर का महीना सबसे ज्यादा ठंडा रहा है।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में दिसंबर महिने में न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके पहले 2023 में 09.5 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2022 में सबसे कम 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार 2025 में दिसंबर का अभी का न्यूनतम तापमान 06.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और यह तापमान दिसंबर के अंतिम दिवस पर दर्ज हुआ है। वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सुबह से दोपहर तक छाए कोहरे और शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत रही। दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी से हुई नए साल की शुरुआत
हरदोई। दिसंबर 2025 ने इस बार तीन साल का रिकार्ड का तोड़ दिया। वहीं वर्ष 2026 की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी से होने की संभावना जताई गई। मौसम वेधशाला के अनुसार पहली तारीख और दो जनवरी को दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। सुबह से ही धुंध और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ी रहेगी। चार बजे के बाद से फिर शीतलहर भी शुरू हो सकती है। तीन जनवरी के बाद लगातार 14 जनवरी तक ठंडक अधिक रहने की संभावना है। रात में शीतलहर की स्थिति पूरे जिले में रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed