फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of an old man serving life imprisonment for murder

Hardoi News: हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध की मौत

Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Death of an old man serving life imprisonment for murder
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर में दिनदहाड़े हुई दंपती की हत्या में आजीवन कारावास काट रहे वृद्ध की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वृद्ध फतेहगढ़ के केंद्रीय कारावास में बंद था। परिजन उनका शव लेने के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज गए हैं।
विज्ञापन

संडीला के नारायनपुर निवासी केवल सिंह और धनीराम के बीच आधा बिस्वा खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 13 दिसंबर 2008 को धनीराम व उनकी पत्नी हनुमानदेई की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसमें मृतक के पुत्र दिनेश कुमार ने केवल सिंह, उनकी पत्नी रामपती और दोनों पुत्रों राजाबक्स सिंह व रमेश सिंह, दोनों बहुआें संगीता व शांति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एडीजे कोर्ट चतुर्थ ने केस की सुनवाई के दौरान 19 जुलाई 2016 को सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
इसके बाद सिद्धदोष बंदी केवल सिंह, उसके पुत्र राजाबक्श सिंह व रमेश सिंह को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया था। वहीं, केवल सिंह की पत्नी रामपती के साथ दोनों बहुओं को लखनऊ की मोहनलालगंज जेल भेजा गया था। करीब तीन साल पहले रमेश सिंह की पत्नी शांति की मौत हो गई थी।

केवल सिंह के परिवार में पुत्र राजाबक्श सिंह के तीन पुत्र हैं, इसमें सूरज अयोध्या में रहता है और शिवा सिंह व अमन सिंह गांव में रहते हैं। पुलिस के अनुसार केवल सिंह की 24 मार्च को तबीयत बिगड़ी थी। उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 28 मार्च को इलाज के दौरान केवल सिंह ने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed