{"_id":"6033e87d8ebc3ee93213b168","slug":"death-decorating-bituer-s-criminal-hardoi-news-knp613500371","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के गुनहगार को सजाए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के गुनहगार को सजाए मौत
विज्ञापन
हरदोई : डेढ़ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद गुड्डू उर्फ गब्?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-14 चंद्रविजय श्रीनेत ने डेढ़ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी रकम बच्ची के परिजनों को देने के आदेश दिए हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च 2014 की रात परिचित के घर होली मिलने गया गुड्डू उर्फ गब्बू वहां खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा लाया था। 18 मार्च को बच्ची का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में मिला था।
बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू उर्फ गब्बू के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। ग्रामीणों ने गुड्डू की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-14 चंद्रविजय श्रीनेत ने 18 फरवरी को सुनवाई में गुड्डू उर्फ गब्बू को दोषी पाया था।
विज्ञापन
सोमवार को आरोपी गुड्डू उर्फ गब्बू को कोर्ट ने फांसी और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।