फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dealers will be disposed of problems

डीलरों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा

Sun, 14 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 14 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dealers will be disposed of problems

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी

विज्ञापन
की शनिवार को एक होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने कहा कि पेट्रोलियम व्यवसाय में चल रही डीलरों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा।

एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी डीलरों की समस्याओं को सुना और उन पर विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी को संगठन द्वारा डीलरों के हितों में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि नए पंपों पर मंत्रालय द्वारा रोक लगा दी गई है।

डीलर कमीशन में एक जुलाई से वृद्धि होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने वाले वन टाइम लाइसेंस की जानकारी दी। किसी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में उन्होंने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने डीलरों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किसी भी प्रकार का डीलर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा डीलरों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही। इस मौके पर महामंत्री कपिल गुप्ता, वीरेंद्र नाथ टंडन, प्रेम गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अतुल गुप्ता, समीर अग्रवाल और गंगाशरन गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed