{"_id":"64497ccf92b56517e20bc067","slug":"dead-body-of-youth-found-in-garra-river-after-24-hours-hardoi-news-c-12-1-201263-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक का 24 घंटे बाद गर्रा नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक का 24 घंटे बाद गर्रा नदी में मिला शव
विज्ञापन
पचदेवरा। गुर्रा गांव के पास नदी में मछली पकड़ने गए युवक के गर्रा नदी में डूबने के 24 घंटे बाद गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद कर लिया है। शव नदी से बरामद होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव के जितनेश कुमार (28) मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। मंगलवार को जितनेश सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव के पास गर्रा नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान गहरे पानी के चलते वह डूब गया। उसके साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर शव को तलाश करवाया। इसके बाद बुधवार की दोपहर गोताखोरों ने नदी से जितनेश का शव बरामद कर लिया।
शव बरामद होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जितनेश व शांति के कोई भी संतान नहीं है। बताते हैं कि एक बेटा हुआ था, जिसकी कुछ दिन में ही मौत हो गई। जितनेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।