{"_id":"661c12a343a105a65d09d902","slug":"dead-body-of-young-man-who-went-to-in-laws-to-give-sisters-wedding-card-found-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113259-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहन की शादी का कार्ड देने ससुराल गए युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहन की शादी का कार्ड देने ससुराल गए युवक का शव मिला
Sun, 14 Apr 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। बहन की शादी का कार्ड देने पत्नी के साथ ससुराल गए युवक का शव संदिग्ध हालात मेंं एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।
मौके से शराब का एक पौव्वा और कीटनाशक का पैकेट भी मिला है। घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पाली थाना क्षेत्र के गुरधरू गांव निवासी नन्हें कश्यप (22) पुताई का काम करता था। उसकी छोटी बहन रिंकी की शादी 24 अप्रैल को है।
बीते शुक्रवार को नन्हें बाइक से पत्नी धनदेवी के साथ लोनार कोतवाली क्षेत्र के असलापुर गांव में अपनी ससुराल में बहन की शादी का कार्ड देने गया था। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे असमधा-गुरधरू मार्ग पर खंजानपुर के पास सड़क से लगभग 10 मीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे राहगीरों ने नन्हें का शव पड़ा देखा, तो सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
मौके पर मृतक का भाई भूरा परिजनों के साथ पहुंच गया। शव के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली। उसका पर्स और मोबाइल मौके से गायब मिला।
परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
निकलनी थी बहन की डोली, उठी भाई की अर्थी
नन्हें चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घरों में पुताई कर वह इतना कमा लेता था कि अपने परिवार का खर्चा ठीक से चलता रहे। बहन रिंकी की शादी को लेकर वह बहुत उत्साहित था। इसकी तैयारियों में भी जोर शोर से लगा था। अपनी ससुराल में बहन की शादी का कार्ड देने खुद गया था, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर से बहन की डोली निकलनी थी वहां कुछ दिन पहले भाई की अर्थी निकली।