फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 07 Oct 2024 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
बेहटा गोकुल। घर से सात दिन पहले गांव में ही एक शख्स के यहां काम करने गए युवक का शव सरैंया गांव में सोमवार देर शाम बाग में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव कई दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

सरैंया निवासी हरीराम (25) गांव में ही एक शख्स के घर पर रहकर काम करता था। वह वहीं खाना खाता था और सो जाता था। सात दिन पहले वह अपने घर गया था और फिर वापस चला गया था। सोमवार शाम हरीराम का शव गांव के बाहर एक बाग में फंदे पर लटकता मिला। जिस शख्स के यहां युवक काम करता था वह गांव में मौजूद नहीं मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजन फिलहाल कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed