फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found hanging in straw closet

Hardoi News: भूसा कोठरी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 15 Jun 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in straw closet
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव मकान के अंदर बने भूसा कोठरी में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुरादपुर निवासी निरंकार अर्कवंशी (35) खेती करते थे। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। रात में किसी समय वह सोकर उठने के बाद भूसा कोठरी में गए। शनिवार सुबह सोकर उठे परिजनों को निरंकार नजर नहीं आए तो तलाशते हुए भूसा कोठरी में गए। यहां रस्सी के फंदे से निरंकार का शव लटका मिला। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी रिंकी देवी है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed