फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found hanging

Hardoi News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
शाहाबाद। दावत में जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया में फंदे पर लटकते मिले शव की पहचान इनायतपुर निवासी सोनू सिंह पुत्र हंसराज के रूप में हुई। परिवारीजनों ने बताया कि सोनू शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से पड़ोस के मोहल्ला गिगियानी में दावत खाने की बात कहकर निकला था। देर तक वह घर नहीं लौटा तो, उसकी खोजबीन की गई लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह खादिम रईस मजार पर गए तो, सोनू का शव शहीद दादा की मजार की दीवार के रोबे में चादर से लटकता मिला। वह खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी के अलावा आठ व छह साल के दो बच्चे हैं। पिता हंसराज ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed