{"_id":"641b59b0eab335b2a90d5eb4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-hardoi-news-c-12-1-137417-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के थरिया गांव में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
क्षेत्र के थरिया गावं निवासी अरविंद मजदूरी करता था। मंगलवार रात अरविंद ने पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाया और घर में बरामदे में परिवार के साथ सो गया। रात में अरविंद ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने सुबह जब कमरे में जाकर देखा तो अरविंद का शव लटकता देख चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक अरविंद (40) की पत्नी व दो बच्चों के साथ अलग रहता था। उसके माता -पिता बड़े भाई के साथ दूसरे मकान में रहते हैं। अरविंद ने आखिर आत्महत्या क्यों की इस बात से परिजन खुद को अंजान बता रहे हैं। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)