{"_id":"5fc7cc3b8ebc3e9b992457a5","slug":"dead-body-of-young-man-found-for-twenty-days-hardoi-news-knp597620085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन से लापता भैंस चोरी के आरोपी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन से लापता भैंस चोरी के आरोपी का शव मिला
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के सुजेहटा गांव से 12 नवंबर से लापता भैंस चोरी के आरोपी का शव बुधवार को गांव से तीन सौ मीटर दूर स्थित एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजेहटा गांव निवासी भईयालाल (37) पुत्र श्रीपाल खेती करता था। परिवार में पत्नी कुसुमा और पांच बच्चे हैं। कुसुमा के मुताबिक भईयालाल दिवाली की रात घर से बिना कुछ बताए चला गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। कई दिनों तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह लगभग दस बजे कुछ ग्रामीणों ने भईयालाल का शव गांव में तीन सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा देखा। शव के गले में चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भईयालाल के खिलाफ 12 नवंबर को गांव निवासी बाबू पुत्र मदारी ने भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक इसी के बाद से भइयालाल लापता था। अतरौैली थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पत्नी कुसुमा की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।