{"_id":"65fb2033088b1622e90cb7b6","slug":"dead-body-of-truck-driver-found-lying-on-the-divider-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112205-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डिवाइडर पर पड़ा मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डिवाइडर पर पड़ा मिला ट्रक चालक का शव
Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बुधवार सुबह कछौना काेतवाली क्षेत्र में डिवाइडर पर एक ट्रक चालक का शव पड़ा मिला। पास ही ट्रक की चेसिस भी खड़ी थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पाली थाना क्षेत्र के पांडेयपुर अमिरता निवासी विमलेश कुमार (45) ट्रक चालक थे। लखीमपुर निवासी एक शख्स ने ट्रक की चेसिस खरीदी थी। चेसिस लेकर विमलेश लखनऊ से लुधियाना जाने के लिए मंगलवार को निकले थे। बुधवार सुबह विमलेश का शव हरदोई लखनऊ रोड पर नैरा गांव के सामने एक ढाबे के पास डिवाइडर पर पड़ा मिला।
पास ही उनकी चेसिस भी खड़ी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुर्घटना में मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
मृतक के परिवार में पत्नी मंजू, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।