{"_id":"66b7a169df2ef39eb90470c8","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-in-her-parents-home-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118189-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मायके में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मायके में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के लक्षनपुरवा गांव स्थित मायके में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लक्षनपुरवा निवासी विपुल मिश्रा की पुत्री पिंकी मिश्रा (24) की शादी बीती 14 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के शिब्बापुरवा निवासी अतुल कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। अतुल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शादी के एक सप्ताह बाद ही विपुल बेटी पिंकी को ससुराल से विदा कराकर मायके ले आए थे। शनिवार सुबह पिंकी के घर में नजर न आने पर मां मालती ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।
जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर दुपट्टे से पिंकी का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पिंकी के ससुरालीजनों के साथ ही पुलिस को भी दी गई। सवायजपुर के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।