{"_id":"665263d9d3899979e3046d44","slug":"dead-body-of-nahal-man-found-in-pahargarhi-accused-of-murder-athroli-news-c-108-1-atl1001-101142-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहल के व्यक्ति का पहाड़गढ़ी में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहल के व्यक्ति का पहाड़गढ़ी में मिला शव, हत्या का आरोप
Sun, 26 May 2024 03:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 26 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
अतरौली के गांव पहाड़गढ़ी में घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नहल के निवासी व्यक्ति का शव गांव पहाड़गढ़ी के निकट नलकूप के पास पड़ा मिला है। शरीर सहित नाजुक अंग के पास नुकीले हथियार से चोट और खून के निशान थे। परिजन ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस एक ग्रामीण को शक के आधार पर पकड़कर पूछताछ कर रही है।
गांव नहल निवासी 45 वर्षीय मनीराम अहेरिया पुत्र कुमरजी मजदूरी पर बाग की रखवाली का काम करते थे। मनीराम की पत्नी श्याम कुमारी ने बताया कि गांव नौरथा के दो लोग शनिवार की सुबह उनके घर आए और आम के बाग की रखवाली करने की बात कहकर उनके पति को अपने साथ ले गए। परिवार के लोगों ने कहा था कि जो भी बात करनी है यहीं कर लो, लेकिन वह लोग बाग देखने की बात कहकर साथ लिवा ले गए।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे खबर मिली कि मनीराम का शव नौरथा से पिलखुनी की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर गांव पहाड़गढ़ी निवासी संजू के खेत पर मौजूद नलकूप के पास पड़ा है। परिजन पहुंचे तो मनीराम के शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर मिट्टी से सना था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रीतेश कुमार, नहल हल्का प्रभारी सुभाष मलिक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह हादसा है या हत्या इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है।
विज्ञापन
- 112 नंबर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के परिजन दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। -रविशंकर प्रसाद, सीओ अतरौली।