फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of laborer found hanging after dispute with wife

Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found hanging after dispute with wife
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के लुकटहना में शराब के आदी युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना से पहले शराब पीने को लेकर मृतक का पत्नी से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के लुकटहना निवासी विनय (28) कुछ माह पहले तक दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी करता था। होली में वह वापस गांव आ गया था और तब से यहीं मजदूरी करता था। उसके बड़े भाई अशोक के मुताबिक विनय शराब का आदी था। शराब पीने के लिए उसने पत्नी के जेवर तक बेच दिए थे। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विनय और पत्नी महापारा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विनय घर से बिना कुछ बताए निकल गया था।
विज्ञापन

देर शाम कुछ ग्रामीणों ने विनय का शव गांव के ही एक बाग में फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी भाई अशोक और अन्य परिजनों को दी। परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक शराब का आदी था। इसी को लेकर पत्नी से विवाद के बाद उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय के पिता अंगने खेती करते थे। अंगने ने भी अब से 15 साल पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तब विनय की उम्र महज 13 साल थी। पिता की मौत के 15 साल बाद बेटे के भी खुदकुशी कर लेने को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed