फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of farmer found hanging in the field, fearing murder

खेत में फांसी पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found hanging in the field, fearing murder
पिहानी। गजुआखेड़ा निवासी किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गजुआखेड़ा निवासी संतोष (45) बुधवार की सुबह घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। कुछ देर बाद आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसका शव लुंगी के सहारे खेत में खड़े नीम के पेड़ से लटकता देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि संतोष विवाहित था, उसके दो बेटे व एक बेटी है। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी रामदेवी ने पति संतोष की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पति का गांव के ही कुछ लोगों से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। उसे आशंका है कि आरोपियों ने ही पति की हत्या कर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उसका शव फांसी पर लटका दिया।

इधर, सूचना मिलने के बाद कोतवाल महेश चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed