{"_id":"63b9b469a55ffd242a2ff817","slug":"dead-body-of-farmer-found-floating-in-ghaghra-river-hardoi-news-knp737600649","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: घाघरा नदी में उतराता मिला किसान का शव, फसल की रखवाली करने के लिए निकला था, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: घाघरा नदी में उतराता मिला किसान का शव, फसल की रखवाली करने के लिए निकला था, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 08 Jan 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:25 AM IST
सार
बेनीगंज कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी किसान का शव घाघरा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के घाघरा नदी में एक किसान का शव उतराता मिला। लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
सिमरा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ उर्फ भन्नू (38) शुक्रवार को खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। शनिवार की सुबह लोगों ने विश्वनाथ का शव घाघरा नदी के अंदर उतराता हुआ देखा।
विज्ञापन
पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी। इस पर वह अपनी मां चंद्रकली व मृतक की पत्नी उर्मिला के साथ मौके पर पहुंचे। रामचंद्र के मुताबिक विश्वनाथ के एक बेटा व दो बेटी हैं। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन