फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of elderly brother found hanging outside sister's village

Hardoi News: बहन के गांव के बाहर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग भाई का शव

Fri, 03 May 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly brother found hanging outside sister's village
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग का शव उसकी बहन के गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह बताने से परिजनों ने इन्कार किया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव निवासी मुंशीलाल (70) खेती करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से बिना कुछ बताए चले गए थे। शाम को उनका शव सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। दरअसल मुंशीलाल की बहन मैना का मकान दुलारपुर में ही है। वहां मुंशीलाल का आना-जाना था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुंशीलाल का शव फंदे पर लटकते देखा तो घटना की जानकारी मैना को दी। मौके पर पहुंची मैना भाई का शव देखकर बिलख पड़ीं। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री है। घटना की वजह को लेकर परिजनों ने जानकारी न होने की बात कही है। लोनार के प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed