फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of eight-year-old boy found hanging

Hardoi News: आठ साल के बालक का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of eight-year-old boy found hanging
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में संदिग्ध हालात में आठ साल के बालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं और पुलिस को भी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

केशवपुर गांव निवासी मुकेश सिंह पत्नी के साथ मथुरा में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी पुत्री नैंसी और पुत्र आदित्य सिंह (8) गांव में ही दादी-बाबा के साथ रहते थे। आदित्य एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा चार का विद्यार्थी था। गुरुवार को दोपहर बाद से वह काफी देर तक घर में नजर नहीं आया, तो परिजन उसे इधर-उधर खोजने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद नैंसी कमरे में गई तो पंखे के कुंडे में आदित्य का शव फंदे पर लटकता मिला। नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना का पता चलते ही परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। माना जा रहा है कि मृतक के माता-पिता के आने के बाद पुलिस को सूचना दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed