फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a youth living in Delhi for two and a half months found hanging outside the village

Hardoi News: ढाई माह से दिल्ली में रह रहे युवक का गांव के बाहर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 05 Sep 2023 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth living in Delhi for two and a half months found hanging outside the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कनेहटा गांव के बाहर युवक का शव मफलर के फंदे से नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक लगभग ढाई माह पहले गांव की ही युवती को लेकर दिल्ली चला गया था और शादी कर ली थी। 15 दिन पहले युवती का भाई उसे वापस ले आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कनेहटा निवासी राम सेवक उर्फ चिन्नू (25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। बीती 17 जून को राम सेवक और युवती गांव छोड़कर चले गए थे। दिल्ली में दोनों ने शादी कर ली थी और वहीं रहने लगे थे। राम सेवक के भाई रामेंद्र के मुताबिक 15 दिन पहले युवती का भाई दिल्ली गया था। दिल्ली से युवती को घर ले आया था, जबकि राम सेवक वहीं रह रहा था। मंगलवार सुबह रामसेवक का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रामेंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामेंद्र ने गांव के ही छह लोगों पर रामसेवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed