फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a youth found in a papaya field, murder charge

Hardoi News: पपीते के खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a papaya field, murder charge
क​ि
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के किसाननपुरवा निवासी युवक का शव पड़ोस के सिब्बापुरवा में मंगलवार को दिन में लगभग 10:30 बजे पड़ा मिला। पास ही पपीतों से भरी बोरी भी पड़ी थी। पोस्टमार्टम में सिर पर माथे की तरफ, नाक और ठोड़ी में चोट के के कारण मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसाननपुरवा निवासी अरुण (35) खेती करते थे। पत्नी रीना देवी के मुताबिक, अरुण सोमवार शाम घर से बिना कुछ बताए गए थे। बोरी साथ में ले गए थे। देर रात तक वापस न आने पर गांव मेें ही तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव से कुछ ही दूरी पर सिब्बापुरवा है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने खेत में पपीते की खेती की है। अरुण का शव ग्रामीणों ने पपीते के खेत के पास पड़ा देखा। उसके पैरों में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला तार भी उलझा हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। सबसे पहले अरुण की बेटी वर्षा दौड़ते हुए मौके पर गई। इसके कुछ देर बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शहर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर गई। घटनास्थल से जरूरी नमूने जुटाए। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलने पर मृतक की मां अन्नपूर्णा समेत परिजन बदहवास हो गए। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजन पपीते के खेत के मालिक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम में सिर, नाक और ठोढ़ी पर चोट के कारण मौत होने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबूत खंगाल रही पुलिस
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अरुण की आम शोहरत को लेकर अब तक की जांच में बड़ी संख्या में नकारात्मक बिंदु आए हैं। ऐसे में अब पुलिस आशंकाओं के आधार पर भी जांच कर रही है। खेत से पपीते तोड़कर लाते समय पैर तार में फंसकर तार पर ही गिर जाने की आशंका भी जताई जा रही है। आशंका यह भी है कि खेत से चोरी छिपे पपीते तोड़ने पर कोई विवाद हुआ हो और इसके बाद घटना हो गई।

कि

कि

कि

कि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed