फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man missing for ten days found, identified by a stranger

Hardoi News: दस दिन से लापता युवक का मिला शव, अठन्नी से पहचान

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for ten days found, identified by a stranger
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया गांव से बीती दस नवंबर को लापता हुए युवक का क्षत-विक्षत शव डेढ़ किलोमीटर दूर एलिमपुर गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसका एक हाथ और एक पैर दस दस कदम की दूरी पर पड़े मिले। मौके से खून लगा एक डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार यिका है, लेकिन एक शख्स पर हत्या किए जा ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया निवासी अमित शुक्ला (22) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दीपावली पर वह गांव आया था। बीती दस नवंबर को सिगोहा राशन लेने के लिए गया था। वहां से घर आने के बाद गांव में ही टहलने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था और उसका मोबाइल भी स्विचऑफ हो गया था। उसके बाबा सुरेश चंद्र शुक्ला की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सोमवार की शाम गांव के ही प्रदीप पाल ने अमित का क्षत-विक्षत शव एलिमपुर में नारायण सिंह के गन्न्ने के खेत में पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। जानकारी पर सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा और मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से पुलिस को एक डंडा मिला है। इस पर खून के निशान हैं। आशंका है कि कई दिन पहले ही हत्या कर शव फेंक दिया गया और बाद में मवेशियों के नोचने के कारण शव क्षत-विक्षत हाे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्षत-विक्षत शव होने के कारण पहचान को लेकर भी सवाल उठे। इस पर परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर पहचान करने के बाद कहा कि अमित अपने पर्स में पचास पैसे का एक सिक्का रखता है। इस पर पैंट की जेब से पर्स निकाला गया तो उसमें से एक पचास का सिक्का निकल आया। उसकी चप्पलें भी वहीं पड़ी मिलीं हैं।



परिजनों के मुताबिक अमित मोबाइल लेकर घर से निकला था। दस नवंबर की दोपहर मां ने अमित को फोन किया था। तब उसने बताया कि वह गांव की ही पुलिया पर बैठा है। इसके बाद शाम को उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया। घटनास्थल के आस पास काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस की मदद से जांच में लगी हहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed