{"_id":"6626a298e8fc0ec3d30c866d","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-the-drain-outside-the-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113615-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर के बाहर नाली में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर के बाहर नाली में पड़ा मिला युवक का शव
Mon, 22 Apr 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी गांव में सोमवार को घर के बाहर युवक का शव नाली में पड़ा मिला।
सरेहरी निवासी रजेपाल (42) घर में अकेला रहता था। पत्नी प्रेमवती और दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे उसका शव मकान के बाहर नाली में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसकी पत्नी के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
सोमवार को पत्नी के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रजेपाल शराब पीने का आदी था। बीते वर्ष अगस्त में उसने गांव के ही एक शख्स को खेत बेच दिया था।
यह रुपये भी वह शराब में न बर्बाद कर दे इसलिए पत्नी दोनों बेटों और रुपयों को लेकर दिल्ली चली गई थी। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के शराब के आदी होने की पुष्टि हुई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। (संवाद)