फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man found hanging in the forest, not identified

Hardoi News: जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 03 Jun 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the forest, not identified
कछौना। हरदोई-लखनऊ रेललाइन के किनारे सुजानपुर के जंगल में फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट और जूते पहने हुए है। शव कई दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में रविवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। जंगल में शव लटके होने की जानकारी दोपहर में मवेशियों को लेकर गए ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब लगभग 30 वर्ष होगी। युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया। शव करीब पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed