{"_id":"6a0361660f3581c0b7014519","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-a-dupatta-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149640-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पतलोहिया में विवाहिता का शव सोमवार को दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। जानकारी पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए।
पतलोहिया निवासी राहुल का विवाह 11 माह पहले गाजीपुर जिले के नारी पचदेउरा निवासी उमाशंकर की पुत्री कल्पना (22) के साथ हुआ था। राहुल ने बताया कि वह गांव में ही मजदूरी करता है। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। इस दौरान कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसने कल्पना को आवाज दी। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान कल्पना का शव दुपट्टे के फंदे से लटका दिखा।
राहुल ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर कोई आरोप फिलहाल सामने नहीं आए हैं। अगर मृतका के मायके वाले कोई शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी।