{"_id":"67e04214f76fafcab709daf6","slug":"dead-body-of-a-70-year-old-woman-was-found-in-her-house-hardoi-news-c-213-1-hra1006-128614-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 70 साल की बुजुर्ग महिला का घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 70 साल की बुजुर्ग महिला का घर में मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा निवासी लीलावती (70) का शव घर के अंदर मृत पाया गया।
दूध वाले की सूचना पर गांव के ही दूसरे मकान में रहने वाले पति विजय पाल व उनकी दूसरी पत्नी रामकुमारी पहुंचीं। मृतका के छोटे भाई रामभजन ने संदिग्ध हालातों का हवाला देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। बुजुर्ग महिला की मौत पर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
रविवार सुबह आठ बजे दूध वाला रामकृष्ण घर में अकेली रहने वाली लीलावती को दूध देने पहुंचा तो उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर वह खुद कुंडी खोलकर अंदर चला गया। बुजुर्ग महिला काे चारपाई पर मृत अवस्था में देखकर उसने फौरन पति विजय पाल के साथ ग्रामीणों को सूचना दी। लीलावती के मायके से भी उनके छोटे भाई हरियावां थाना क्षेत्र के कसियापुर निवासी रामभजन व अन्य लोग आ गए। भाई ने पति से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की वजह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मौके पर सभी बिंदुओं का मुआयना किया गया है। परिजनों ने संदिग्धता जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई जाएगी।
गाल पर खून और गले पर लगा था लाल निशान
मृतका के भाई रामभजन ने बताया कि बहन के गाल पर खून लगा था। साथ ही गले पर लाल निशान मौत की गुत्थी उलझा रहे हैं। इसलिए पुलिस को सूचना देकर मौत का रहस्य सुलझाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पहली पत्नी से बच्चे न होने से पति ने किया था दूसरा विवाह
विजय पाल की पहली पत्नी लीलावती हैं। बच्चे न होने पर उन्होंने पहली शादी के पांच साल बाद बघौली थाना क्षेत्र के किसवन गांव की रामकुमारी से विवाह किया था, जिससे एक पुत्री व 4 पुत्र हैं। चारों की शादी हो चुकी है। सिर्फ एक पुत्र की शादी नहीं हुई।
तुम मुझे जहर दे दोगी इसलिए तुम्हारे हाथ का नहीं खाउंगी खाना
विजय पाल के पुत्र अनुज पाल की पत्नी अनामिका ने बताया पति के हाथ अक्सर खाना या सब्जी भेज देते थे पर वह यह कहकर वापस कर देती थीं कि तुम मुझे खाने में जहर दे दोगे। इसलिए तुम्हारे हाथ का नहीं खाउंगी। वह खुद खाना बनाकर खाती थीं।
पति से संपत्ति का है विवाद, 20 मार्च को गुजारा भत्ता का मुकदमा हुआ था फाइनल
काफी सालों से पति से अलग रह रहीं लीलावती ने गुजारा भत्ता का मुकदमा कर रखा था। इसका फैसला 20 मार्च को आया था। छह हजार रुपये गुजारा भत्ता तय हुआ था। पति विजय पाल के पास रद्देपुरवा के साथ कई जगह खेती है। उन्होंने सिर्फ छह बीघा जमीन लीलावती को दे रखी थी। जमीन को मृतका ने गांव के ही रामकृष्ण व शांतिस्वरूप को बटाई पर दे रखा था।
पति के तीन मकान और खेती फिर भी टिन के नीचे सोती थीं लीलावती
पति विजय पाल के पास रद्देपुरवा में एक मकान अंदर व दो बड़े मकान रोड पर स्थित हैं। अंदर वाले खंडहर जैसे मकान में उनकी पहली पत्नी रहती थीं। दूसरी पत्नी रोड वाले सुव्यवस्थित मकान में रहती हैं।