फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dead body,hardoi news,youth found,hanging of tree,fear of murder

ेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
dead body,hardoi news,youth found,hanging of tree,fear of murder
पिहानी। ग्राम गुरुदीनपुरवा निवासी एक युवक का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरेंहजू के मजरा गुरुदीनपुरवा गांव निवासी आदेश कुमार (18) का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पश्चिम स्थित बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आदेश की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आदेश तीन बहनों में अकेला भाई था। वह पंजाब के लुधियाना स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह कुछ दिन पहले ही घर आया था।
बताया कि रात में वह कुछ लोगों के साथ घर से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके वापस न लौटने पर रात में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

सुबह उसका शव फांसी पर लटका होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed