{"_id":"60a6903c8ebc3e14c8183c59","slug":"dead-body-hanging-found-woman-hardoi-news-hardoi-news-knp629353581","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला
विज्ञापन
बिलग्राम। म्यौरा गांव निवासी महिला का बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
म्यौरा गांव निवासी सदाप्यारी (20) का शव बुधवार शाम घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फंसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया।
परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पिता रामबिलास निवासी ग्राम चाल्हा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव व मायके पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
पिता रामबिलास ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सदाप्यारी की शादी 20 मई 2020 को अंकित के साथ की थी। बुधवार की शाम ससुरालीजनों ने बेटी के मौत होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पिता की ओर से सूचना व तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल ताहिर हुसैन नेे बताया कि पिता की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।