{"_id":"608aa2268ebc3e593a18a903","slug":"dead-body-found-hardoi-news-young-man-in-laws-house-hardoi-news-knp625884711","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के लिए निकले युवक का रजबहे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के लिए निकले युवक का रजबहे में मिला शव
विज्ञापन
बघौली। ससुराल जाने के लिए बुधवार दोपहर घर से निकले युवक का शव गुरुवार को बघौली के ग्राम रामपुर ग्रंट स्थित ससुराल से कुछ दूरी पर एक रजबहे में उतराता मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संडीला के ग्राम सुंदरपुर के मजरा गोसवां गांव निवासी रमेश (42) का शव गुरुवार सुबह बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपार के पास रजबहे में पड़ा मिला।
आस पास के लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले पैन कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद परिजन व घटनास्थल के पास ही स्थित रामपुर ग्रंट निवासी ससुरालीजन व मायके में रह रही पत्नी आशा मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि रमेश विवाहित था।
विज्ञापन
उसके पांच बच्चे हैं। वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। पंचायत चुनाव में ही वापस आया था। पत्नी आशा ने बताया कि सोमवार रमेश यहां रामपुर ग्रंट आया था, मंगलवार को वापस घर चला गया था।
बुधवार को फिर गोसवां से रामपुर आने के निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक के शराब के आदी होने की बात पता चली है। संभावना है कि नशे की हालात में रजबहे में गिरकर डूबने से मौत हुई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।