फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dead body found hanging in hardoi

फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging in hardoi
संडीला में दो दिन पहले मायके से वापस आई विवाहिता का शव शनिवार को ग्राम आलमपुर स्थित ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी सुधा (22) पत्नी छोटू का शव शनिवार को घर में फंदे पर लटका मिलने की सूचना पर अतरौली के मदारीखेड़ा निवासी पिता प्रीतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी सुधा की शादी 17 मई 2019 को छोटू के साथ की थी।
विज्ञापन

ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। सुधा आठ माह से मायके में थी। 28 अगस्त को दामाद छोटू सुधा को ले गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत जेठ मंजेश, प्रेम, दो जेठानियों, ननद संगीता, सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed