फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead bodies of two friends found hanging in the garden

Hardoi News: बाग में फंदे पर लटके मिले दो सहेलियों के शव

Wed, 03 Apr 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 03 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two friends found hanging in the garden
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मढि़या मजरा सौतेरा में दो सहेलियों के शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में नीम के पेड़ पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों शवों को फंदे से उतारकर अपने घर ले गए। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
मढि़या मजरा सौतेरा निवासी संतोष खेती करते हैं। उनकी पुत्री राधा (16) ने इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी। संतोष के मकान के सामने ही राजू उर्फ राजवीर का मकान है। राजवीर राजमिस्त्री हैं। बुधवार की दोपहर उनकी पुत्री ममता (16) राधा के साथ दोपहर में लगभग ढाई बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
विज्ञापन

शाम तक दोनों वापस घर नहीं पहुंचीं लेकिन इसी बीच खेत जा रही कुछ महिलाओं ने राधा और ममता का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों से फंदे पर लटका देखा। महिलाआें ने इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव फंदे से उतारकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों ने घटना की वजह पता होने से इन्कार किया है। घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
किशोरियों के परिजन बोले- खेल-खेल में लग गया फंदा

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के मढि़या मजरा सौतेरा में दो किशोरियों के शव लटके मिलने के मामले में परिजनों ने देर शाम खेल-खेल में फंदा लग जाने की बात पुलिस से कही है। घटना को लेकर कोई आरोप भी परिजनों ने फिलहाल नहीं लगाए हैं।

बुधवार की दोपहर मढि़या मजरा सौतेरा निवासी संतोष की पुत्री राधा (16) और राजू की पुत्री ममता (16) घर से साथ में निकली थीं और फिर शाम को दोनों का शव अलग-अलग दुपट्टों से एक ही नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद कई घंटे तक परिजन चुप्पी साधे रहे।




शाम लगभग सात बजे परिजनों ने पुलिस से कहा कि खेल-खेल में दोनों फंदे पर लटक गईं। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि दोनों के परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। खेल-खेल में फंदा लग जाने और इसी के कारण मौत हो जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed