{"_id":"643afcff673f6f22080140d4","slug":"dead-bodies-of-newly-married-couple-found-hanging-in-the-house-hardoi-news-c-12-1-181734-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Suicide: घर में फंदे पर लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Suicide: घर में फंदे पर लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 16 Apr 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में बिलग्राम नगर के मोहल्ला मलकंठ में शुक्रवार की देर रात नवविवाहित दंपति के शव घर के अंदर आमने-सामने फंदे पर लटकते पाए गए। इसकी जानकारी होने पर परिजनों सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं, कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी व सीओ बिलग्राम भी पहुंच गए। दोनों की मौत की वजह की जांच की जा रही है।
नगर के मोहल्ला मलकंठ निवासी कफील (20) पुत्र गुफरान की 28 फरवरी 2023 को माधौगंज थाना के तपनौर गांव निवासी मौसमी उर्फ मजहबी (18) के साथ शादी हुई थी। दोनों शादी के बाद से आपस में प्रेम से रह रहे थे। कफील ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को कफील अपनी पत्नी को विदा कराकर घर लाया था। देर रात में जब परिवार का एक सदस्य प्यास लगने पर पानी पीने के लिए उठा तो कफील व उसकी पत्नी का शव घर के अंदर फंदे पर लटके देख उसकी चीख निकल पड़ी तो अन्य परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। वहीं, मायके पक्ष ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह का कहना है कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। जांच की जा रही है। कहा, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।