फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM thrashed farmer going to farm for composting

खाद डालने खेत जा रहे किसान को डीसीएम ने रौंदा

Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
DCM thrashed farmer going to farm for composting
फोटो-18-घटनास्थल पर गुमशुम बैठी मृतक की पत्नी तिलासा। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी(हरदोई)। साइकिल से खाद लेकर खेत जा रहे किसान को बिल्हौर कटरा मार्ग पर डीसीएम ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम को बिलग्राम में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा निवासी सियाराम (60) खेती करता था। इन दिनों उसके खेत में गेहूं की फसल तैयार हो रही है। खेत में खाद डालने के लिए रविवार को दोपहर बाद सियाराम साइकिल से खाद की बोरी लेकर खेत जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर गांव से चढ़ते ही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण और परिजन पहुंच गए और पुलिस को भी जानकारी दी। मृतक परिवार में पत्नी तिलासा के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सांडी अनिल सक्सेना ने बताया कि दुर्घटना करने वाली डीसीएम को बिलग्राम में पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed